राजस्थान : सरकारी नौकरियों के लिए "वन टाइम रजिस्ट्रेशन-वन टाइम फीस" - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

अन्य प्रदेशकरियरहोम

राजस्थान : सरकारी नौकरियों के लिए “वन टाइम रजिस्ट्रेशन-वन टाइम फीस”

राजस्थान में हर साल 30 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा देते हैं, इनमें से ज्यादातर भर्ती परीक्षा शिक्षा, पुलिस, ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य विभागों से जुड़ी होती है। इसके लिए अभ्यर्थी को हर बार अलग-अलग फीस देनी पड़ती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित नई व्यवस्था के बाद सिर्फ एक बार फीस देनी पड़ेगी।

राजस्थान में अब युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बार-बार फार्म भरने से छुटकारा मिला गया। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन और वन टाइम फीस जमा करा कर सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दे सकेंगे। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने पिछले बजट में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की घोषणा की थी। जिसके बाद अब कार्मिक विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत अब अभ्यर्थी को SSO आईडी से लॉग इन करने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस तरह से होगी फीस

अनारक्षित सामान्य – ₹600 फीस

आरक्षित वर्ग        – ₹400 फीस

दिव्यांग जनों        – ₹400 फीस

अभ्यर्थी को ये राशि सिर्फ एक बार भरना होगा। इसके बाद लाइफ टाइम नि:शुल्क भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।