Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

उज्जैन। भगवन महाकाल सवारी के दौरान छत से थूकने वाले बालिग आरोपी के घर पर बुधवार सुबह बुलडोजर चला। नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ मकान तोड़ने पहुंचा। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी का मकान खाली कराया। कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके में दुकानें खोलने की इजाजत नहीं दी गई। डीजे पर गाने और ढोल बजाकर घर को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आकाश भूरिया सहित तीन थानों का बल मौजूद था। एडिशनल एसपी ने बताया कि मुनादी कराने का नियम है। इसके तहत डीजे लाया गया। सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्ति के घर का अवैध हिस्सा तोड़ दिया गया है।
दरअसल सावन के सोमवार 17 जुलाई को शाम 6.30 बजे महाकाल की सवारी निकलने के दौरान टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से तीन लड़कों ने थूका और कुल्ला कर पानी फेंका था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर फौरन कार्रवाई करते हुए एक बालिग समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा जा चुका है। घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। जिसके बाद आज जिला प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया।
बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हुआ था। वह सवारी में शामिल लोगों ने ही बनाया था। जिसमें आरोपी घर की छत से कुल्ला करके थूकते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से दो नाबालिग थे। जिन्हें बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा गया था।