ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸੌਂਪ ਕੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਦਾ ਨਵਾਂ ਰਾਹ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਹੈ
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका कुछ देर बाद ग्वालियर पहुंचेंगी। वे नई दिल्ली से विशेष प्लेन से ग्वालियर आ रही हैं। यहां पहले वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर माथा टेकेंगी। इसके बाद मेला ग्राउंड पर विशाल सभा को संबोधित करेंगी।
प्रियंका की सभा जन आक्रोश महारैली के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रियंका के साथ पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत दूसरे बड़े नेता होंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के नेता, पदाधिकारी रहेंगे। तीसरे मंच पर कांग्रेस के सांसद, विधायक और महापौर रहेंगे। दावा है कि सभा में ग्वालियर-चंबल अंचल से एक लाख लोग शामिल होंगे।

एक क्विंटल फूलों से सजा मंच
जिस मंच पर प्रियंका बैठेंगी, उसे एक क्विंटल फूलों से सजाया गया है। एसी, कारपेट के अलावा ग्रीन रूम बनाया गया है। पंडाल में 60-70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इनमें 1500 कुर्सियां वीआईपी के लिए हैं।
तीन स्तरीय सुरक्षा में रहेंगी प्रियंका
ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी तीन स्तरीय सुरक्षा में रहेंगी। पुलिस और प्रशासन जानता है कि गांधी परिवार के सदस्य कभी भी सुरक्षा घेरा तोड़कर आम जनता के बीच पहुंच जाते हैं, इसलिए एयरपोर्ट से लेकर मंच तक वे ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में रहेंगी। यहां कोई भी आमजन उन तक नहीं पहुंच पाएगा।
एयरपोर्ट पर कमलनाथ-दिग्विजय करेंगे स्वागत
प्रियंका गांधी का ग्वालियर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह स्वागत करेंगे। इसके बाद वे वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर पहुंचेंगी। यहां माथा टेकने के बाद मेला ग्राउंड स्थित सभा स्थल जाएंगी। यहां एक घंटे रहने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था