धार्मिक पर्व एवं त्यौहार एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं : टीकाराम जूली - Samacharline.com

उत्तराखंड : बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न

उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...

उत्तरकाशी : मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य...

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

अन्य प्रदेशराजनीती

धार्मिक पर्व एवं त्यौहार एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं : टीकाराम जूली

मोहर्रम पर्व के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने रोड नं. 2 स्थित मेव बोखडंग पहुंचकर ताजिए की अगुवाई करते हुए मेव बोखडंग से कर्बला दशहरा मैदान के लिए ताजिए रवाना किए जो कि शहर के भगतसिंह सखकल, अम्बेडकर चौराहा होते हुए जेल चौराहे स्थित कर्बला मैदान पहुंचा।
इस अवसर पर जूली ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के प्रतीक ताजिए के जुलूस में बडी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता वाला देश है जहां धार्मिक पर्व एवं त्यौहार हमें एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।