उत्तराखंड : बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न
उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...
उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य...
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह कृष्णागिरी मेंहुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं धमाके के कारण फैक्ट्री के पास एक होटल भी ढह गया। आसपास के चार घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस होटल और घर मेंकई लोग फंसे हुए हैं। पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके से तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की शनिवार को मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस को अभी तक विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि अब तक गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां और बचाव दल आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने में घंटों तक जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की कुल संख्या का पता नहीं लगा सके हैं।