ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸੌਂਪ ਕੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਦਾ ਨਵਾਂ ਰਾਹ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਹੈ
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने का ऐलान किया है। इसके लिए डीजीपी को आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात सीएम हाउस में आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।
कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा और सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने पुलिस परिवारों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

सीएम शिवराज सिंह ने ये बड़ी घोषणाएं कीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों के कार्यों, उनके बलिदान का उल्लेख भी किया। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं जैसे आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि के लिए सीएम शिवराज सिंह का आभार जताया।