छत्तीसगढ़ : पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
• राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अलग से ₹12 करोड़ दान...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...

महाराष्ट्र सरकार ने टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी। सामंत ने राज्य विधानसभा में एक सत्र के दौरान बताया कि युवा एंटरप्रेन्योर, महिला एंटरप्रेन्योर और मराठी एंटरप्रेन्योर के लिए भी ये पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह विशिष्ट व्यक्तियों को दिए जाने वाले इस सम्मान को रतन टाटा को देने का फैसला बुधवार को एक मीटिंग में किया गया था। मीटिंग में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति के लोग शामिल थे।’

महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षत्रों में योगदान देने वाले भी होंगे सम्मानित
ये अवॉर्ड पहली बार दिया जाएगा। सामंत ने कहा, ‘महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कारों का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों को मान्यता देना है, जिन्होंने महाराष्ट्र में व्यवसाय, उद्योग, शिक्षा, रियल एस्टेट, पर्यटन, वित्तीय सेवाओं, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, बैंकिंग, IT, फूड आइटम्स और हेल्थ सेक्टर में जबरदस्त योगदान दिया है।’
पद्म विभूषण और पद्म भूषण से हो चुके सम्मानित
अपने करियर के दौरान उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें भारत के दो सबसे बढ़े नागरिक पुरस्कारों 2008 में पद्म विभूषण और 2000 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। हाल ही में रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के हाईएस्ट सिविल ऑनर ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

रतन टाटा ने विरासत को नए मुकाम पर पहुंचाया
85 साल के रतन टाटा ने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया एयरलाइंस जो 1950 के दशक में टाटा के एंपायर से सरकार के पास जा चुकी थी उसे वापस अपने एंपायर में शामिल किया है। रतन टाटा की लीडरशिप में TCS पब्लिकली ट्रेड कंपनी बनी और टाटा मोटर्स को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया गया।
रतन टाटा के 5 बिजनेस लेसन
1. रिस्क टेकर
2. डिसीजन मेकर
3. आइडिएटर
4. लीडर
5. इनोवेटर