पंजीकृत संगठन बनाने पर सहमति, मजदूर की लड़ाई तेज करने का ऐलान, मंडी हम्मालों ने भरी हुंकारः मजबूत यूनियन के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। कृषि उपज मंडी में हम्मालों की बड़ी बैठक आयोजित हुई।...
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। कृषि उपज मंडी में हम्मालों की बड़ी बैठक आयोजित हुई।...
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। ग्राम त्योंदा में एक कच्चे मकान में रखे भूसे में...

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने दो सीनियर IPS के प्रमोशन किए हैं। 1989 बैच की IPS सुषमा सिंह को प्रमोट करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता बनाया गया है। वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स का जिम्मा संभाल रही थीं।
इसी तरह 1990 बैच के IPS डॉ. एस डब्ल्यू नकवी को विशेष पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नराकोटिक्स के पद से प्रमोट किया गया है। आदेश सोमवार सुबह जारी किए गए।
मध्यप्रदेश शासन ने रविवार आधी रात को 18 IAS के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 5 जिलों के कलेक्टर और 4 संभागों के आयुक्त भी बदले गए हैं। भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है। इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है।
रविवार रात करीब पौने 12 बजे IAS के दो तबादला आदेश जारी हुए हैं। पहले ऑर्डर 13 IASअफसरों के तबादले का है। इनमें गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया और छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। दूसरे आदेश में 5 वरिष्ठ IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।
13 IAS के ट्रांसफर, 5 जिलों के कलेक्टर बदले



पवन शर्मा भोपाल के कमिश्नर बने
इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम के संभाग आयुक्तों का तबादला किया गया है।

