शिवराज का बड़ा चुनावी दांव; आशा कार्यकर्ताओं का वेतनमान बढ़ाया, रिटायरमेंट पर एकमुश्त रकम भी मिलेगी - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

मध्य प्रदेशराजनीती

शिवराज का बड़ा चुनावी दांव; आशा कार्यकर्ताओं का वेतनमान बढ़ाया, रिटायरमेंट पर एकमुश्त रकम भी मिलेगी

CM शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जाएगा। यही नहीं उन्हें रिटायरमेंट पर 1 लाख रुपए की एकमुश्त रकम भी दी जाएगी।

मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) से पहले एक और बड़ी घोषणा की। CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आशा, उषा कार्यकर्ताओं की महापंचायत सम्मेलन में ऐलान किया कि आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जाएगा। यही नहीं उन्हें रिटायरमेंट पर 1 लाख रुपए की एकमुश्त रकम भी दी जाएगी। सीएम शिवराज की इस घोषणा को एक बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है।

मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chauhan) ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी अधिकांश आशा और उषा बहनें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल नहीं है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हर उषा और आशा बहन को सीएम लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि उषा और आशा बहनों को आकस्मिक अवकाश भी सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों के लिए कई भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को भोपाल में अपने आवास पर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की एक सभा को संबोधित करते हुए उक्त घोषणाएं कीं। समाचार एजेंसी यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अब पौष्टिक भोजन के लिए 650 रुपये की जगह एक हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश में आरक्षक स्तर के लगभग 97 हजार पुलिसकर्मी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस थानों में तैनात जिन निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के पास सरकारी गाड़ी नहीं है, उन्हें हर महीने 15 लीटर पेट्रोल पर खर्च होने वाली रकम का भुगतान किया जाएगा। शिवराज ने आरक्षकों के लिए मासिक वर्दी भत्ता तीन हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए पांचवीं श्रेणी का वेतनमान लागू करने का ऐलान भी किया। सीएम ने दैनिक भोजन भत्ता 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने और 45 साल से ऊपर के सभी पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच व्यवस्था करने की भी घोषणा की।