उत्तराखंड : हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए प्रभावी निर्देश
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चौथे सोमवार को परम्परानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर ने चार विभिन्न स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिये।
जिसमें पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, बैलगाडी में गरूड पर शिवतांडव एवं बैलगाडी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले।
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व केबिनेट मंत्री माखन सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं आचार्य शेखर महाराज ने महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में उपस्थित सभी ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया।
कहारों द्वारा पालकी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची वहां सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। उसके पश्यात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी परंपरानुसार अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रामघाट पहुची।