राजस्थान : उच्च न्यायालय जोधपुर के 277 पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित - Samacharline.com

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का जताया आभार

देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के...

मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम...

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को ₹ 51,000 – ₹ 51000 की धनराशि देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार...

अन्य प्रदेश

राजस्थान : उच्च न्यायालय जोधपुर के 277 पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने आशुलिपि ग्रेड- III  तथा आशुलिपि ग्रेड- II के 277 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के रजिस्ट्रार (परीक्षा) ने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 30 अगस्त, शाम 5 बजे व आवेदन शुल्क जमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त रात्रि 11:59 बजे तक है।

चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार दो वर्ष की परिवीक्षाधीन अवधि में रूपये 23,700/- प्रतिमाह देय होंगे। परिवीक्षा काल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या एल-10 के अनुसार पे स्केल रूपये 33,800- 1,06,700/- संदेय होगा। परीक्षा राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा का स्थान, माह एवं दिनांक के संबंध में सूचना पृथक से प्रसारित की जाएगी है।

आवेदन व परीक्षा सम्बन्धित समस्याओं के निवारण एवं जानकारी हेतु आवेदनकर्ता हैल्प लाईन नम्बरों 0291-2888100 एवं 2888101 पर सम्पर्क कर सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की अधिकृत वेबसाइट www.hcraj.nic.in का अवलोकन करें।