Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “द्वारका नगरी योजना” के नियमों एवं प्रकिया संबंधी प्रेजेंटेशन देखा।
सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने बताया कि...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जल संरक्षण...

6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार का पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। देश भर के 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए पीएम मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इनमें मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का भी 982.3 करोड़ रुपए की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा। मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों में तीन स्टेशन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आते हैं।
वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा खजुराहो, 260 करोड से होगा री-डेपलपमेंट
विश्वप्रसिद्ध खजुराहो कस्बे के रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। 6 अगस्त को होने वाले वर्चुअल भूमिपूजन में अकेले 260 करोड़ रुपए का बजट खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए रखा गया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में खजुराहो के साथ ही कटनी जंक्शन, कटनी मुडवारा रेलवे स्टेशन के पुर्नरूद्धार के लिए पीएम भूमिपूजन करेंगे।

इन 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च होंगे 982.3 करोड़ रूपए
वीडी शर्मा ने जताया आभार
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों खासकर खजुराहो स्टेशन के विकास के लिए 260 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पीएम का आभार जताते हुए कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक नया इतिहास मध्य प्रदेश के अंदर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 तारीख को अमृत भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री, रेल मंत्री का इस बात के लिए धन्यवाद करता हूं कि जो 506 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने दिए हैं। उनमें मध्यप्रदेश के 27 रेलवे स्टेशन शामिल है और मेरा सौभाग्य है कि मेरी लोकसभा खजुराहो के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने का 6 तारीख को भूमि पूजन होगा।
वीडी शर्मा के क्षेत्र के चार स्टेशनों की बदलेगी सूरत
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा 260 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ने खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए दिया है, साथ में ही में रही संसदीय क्षेत्र में कटनी मुड़वारा को 22 करोड़ रुपए कटनी साउथ को 20.6 करोड़ रुपए और हमारे मैहर रेलवे स्टेशन को 21.4 करोड़ रुपए दिए हैं। अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशनों के आधुनिकरण के लिए और खजुराहो को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए 260 करोड़ रुपए की सौगात जो प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड और मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो को दी है। उसके लिए- मैं खजुराहो की जनता की ओर से, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से बुंदेलखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का और रेल मंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और विधायकों को बुलावा
रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार के लिए 6 अगस्त को होने वाले वर्चुअल भूमिपूजन के कार्यक्रम में स्थानीय सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। सांसद और विधायक इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह को गुना के रूठियाई रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। वहीं छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ और कांग्रेस विधायक नीलेश उईके को पांर्ढर्ना में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।