उत्तराखंड: गोल्डन गर्ल ने फिर लहराया परचम, चीन में दौड़ स्पर्धा में पदक जीता - Samacharline.com

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय रहवासियों ने डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...

ads

अन्य प्रदेशखेल/क्रिकेटविशेषहोम

उत्तराखंड: गोल्डन गर्ल ने फिर लहराया परचम, चीन में दौड़ स्पर्धा में पदक जीता

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की मानसी नेगी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता 8 अगस्त तक होगी। मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत भारत की 207 यूनिवर्सिटी के 4 हजार छात्रों ने 21 विधाओं में प्रतिभाग किया। इसमें से देश भर की यूनिवर्सिटी से तकरीबन 80 स्टूडेंट्स चीन के चेंगडू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले रहे हैं।