पूर्व मुख्यमंत्री ने उतारी धीरेंद्र शास्त्री की आरती, आचार्य प्रमोद बोले- नेता को यह शोभा नहीं देता - Samacharline.com

मध्य प्रदेशराजनीतीहोम

पूर्व मुख्यमंत्री ने उतारी धीरेंद्र शास्त्री की आरती, आचार्य प्रमोद बोले- नेता को यह शोभा नहीं देता

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। धीरेंद्र शास्त्री जब छिंदवाड़ा आए थे तो एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टीका लगाकर आरती उतारकर शास्त्री का स्वागत किया था। इस मामले को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनको कहा कि आरएसएस के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस नेता को शोभा नहीं देता। इस ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसते हुए कमलनाथ को सुविधा भोगी हिंदू बताया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अलग-अलग ट्वीट में कहा कि आसाराम बापू भी प्लेन से ही छिंदवाड़ा गए थे। मुसलमानों के ऊपर “बुलडोज़र” चढ़ाने और RSS का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के “संविधान” की धज्जियां उड़ाने वाले “भाजपा” के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता, आज गांधी की “आत्मा” रो रही होगी और पंडित नेहरू और भगत सिंह तड़प रहे होंगे, लेकिन सैक्यूलरिज्म के ध्वज वाहक दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खरगे जी सब खामोश है। उन्होंने यह ट्वीट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी टैग किया।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250