उज्जैन : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेशराजनीतीहोम

उज्जैन : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे

उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार 14 अगस्त को उज्जैन शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। भव्य तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को प्रात: 8 बजे टॉवर से निकलेगी। यात्रा का समापन युनिवर्सिटी ग्राउण्ड पर होगा। यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न स्कूल एवं महाविद्यालयों से भी तिरंगा यात्राएं निकलकर इस महा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगी। तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता के बलिदानियों पर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। इसी तरह अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जायेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश अभियान 30 अगस्त तक आयोजित होगा

उज्जैन जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश अभियान 9 अगस्त से प्रारम्भ हो गया है और यह अभियान 30 अगस्त तक की अवधि में आयोजित होगा। अभियान के तहत माटी को नमन, वीरों का वन्दन व अमृत वाटिका का निर्माण कर स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाये जायेंगे। अभियान के तहत उज्जैन की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भव्यता से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

अभियान के अन्तर्गत शिला फलकम (स्मारक पट्टिका) का लोकार्पण किया जायेगा। शिला फलकम 5 गुणा 3 फीट का होगा। इस पर आजादी का अमृत उत्सव का लोगो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन india@2047, स्वतंत्रता सेनानी व वीर शहीदों के नाम व निकाय का नाम लिखकर दिनांक अंकित की जायेगी। पंचप्रण शपथ स्मारक स्थल पर हाथ में मिट्टी लेकर अमृतकाल के पांच प्रण लिये जायेंगे। इनमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्त्तव्य की भावना सम्मिलित है। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में अमृत वाटिका का निर्माण कर स्वदेशी प्रजाति के 75 पौधे लगाये जायेंगे। अभियान के अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय परिसर, उद्यान तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी व्यापक पौधारोपण किया जायेगा। वसुधा वन्दन के तहत प्रत्येक निकाय में अमृत वाटिका में पौधारोपण कर पेड़-पौधों का संरक्षण किया जायेगा। कर्त्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान करने वाले स्थानीय वीरों का स्मरण एवं सम्मान ‘वीरों का वन्दन’ कार्यक्रम के तहत होगा।

ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 से 20 अगस्त तक नगर निगम में तथा 16 से 25 अगस्त तक राज्य स्तरीय आयोजन किये जायेंगे। 27 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय कार्यक्रम कर्त्तव्य पथ पर होगा। 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।