इंदौर : हाथों में चंद्रयान लेकर उड़ते दिखे वीर बजरंगी, मंदिर की सजावट देखने उमड़े भक्त - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : हाथों में चंद्रयान लेकर उड़ते दिखे वीर बजरंगी, मंदिर की सजावट देखने उमड़े भक्त

इंदौर शहर के पंचकुइयां इलाके में स्थित वीर अलीजा हनुमान मंदिर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछली बार जहां अलीजा सरकार को सवा लाख दवाइयों से सजाया गया था, वहीं इस बार उन्हें चंद्रयान- 3 की थीम पर सजाया गया है। इस थीम में हनुमान जी को अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 ले जाते हुए दिखाया गया है। मूर्ति के गर्भगृह में ब्रह्मांड और नवग्रह के साथ ही सितारों से सजाया गया है। इस दृश्य को देखने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

इंदौर का भगवान हनुमान का ये मंदिर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर बगीची अलीजा सरकार को अद्भुत श्रृंगार से सजाया गया है। तस्वीरों में वीर हनुमान अंतरिक्ष में चंद्रयान -3 ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं मंदिर को इंडिया गेट की थीम पर सजाया गया है। अलीजा सरकार का फूलों से श्रृंगार किया गया है। चंद्रयान-3 की प्रतिकृति थर्माकोल और फ्लेक्स से तैयार की गई है। इसमें चांद-सितारे और नवग्रह भी बनाए गए हैं। इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यहां हर बार मंदिर की एक अनूठी सजावट की जाती है। इसलिए इस बार वीर अलीजा सरकार हनुमान जी को चंद्रयान-3 ले जाते हुए दिखाया गया है। इनके बीच फूलों से सजे अलीजा सरकार के दर्शन करने भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस धाम की स्थापना इंदौर में होलकर रियासत के वजूद में आने से भी सैकड़ों वर्ष पहले की है। इस स्थान पर हनुमानजी स्वयं स्थापित हुए थे। मंदिर में लगी उनकी प्रतिमा भी पाषाण काल की बताई जाती है। इसके अलावा परिसर में भगवान बद्री विशाल, भगवान भोलेनाथ और शनिदेव की प्रतिमाएं भी हैं, जिनका निर्माण भी प्राचीन काल का है।