रतलाम : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनाधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया - Samacharline.com

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

एआई के दौर में भी इंदौर की अनंतचतुर्दशी परंपराओं की रात… प्रशासन की जिम्मेदारी

इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मध्य प्रदेशहोम

रतलाम : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनाधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अगस्त 2023 से पूर्ण सतर्कता एवं शुचितापूर्ण रूप से किया जा रहा है। अब तक कुल 3 लाख 8 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा का आयोजन 22 पालियों में किया गया।

मध्यप्रदेश रतलाम के मारूति एकेडमी परीक्षा केन्द्र में 20 अगस्त 2023 को एक परीक्षार्थी द्वारा अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति को भेजकर परीक्षा में पररूपधारण करने का प्रयास किया गया। उक्त अनाधिकृत व्यक्ति को मण्डल की सतर्कता के कारण आधार बायोमैट्रिक डेस्क पर सत्यापन के दौरान पहचान किया गया। संबंधित दोनों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

संचालक कर्मचारी चयन मंडल ने बताया कि परीक्षा में मण्डल द्वारा त्रिस्तरीय आधार सत्यापन किया जाता है ताकि अभ्यर्थी की सटीक पहचान सुनिश्चित किया जा सके।