UJJAIN : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हामू खेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता की, 3 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हामू खेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हामू खेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में...
उज्जैन आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...

मध्यप्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी शनिवार को भोपाल में जुटेंगे। पिछले 3 दिन से अवकाश पर रहने के बाद वे यहां तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
शनिवार सुबह 11 बजे बाद राजधानी के अटल पथ से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि सीएम हाउस तक शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करेंगे। शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
23 से 25 अगस्त तक रहे अवकाश पर
प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण 21 अगस्त से सभी शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो गए थे और ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया था। दूसरे चरण में 23 से 25 अगस्त तक 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे। अब 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भी सरकार मांगों का निराकरण नहीं करती है तो तृतीय चरण में 28 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे।
इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
मध्यप्रदेश में पटवारियों को वर्ष 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान वर्ष 2023 में वेतन दिया जा रहा है। विगत 25 वर्ष में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू-अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नत पदों (राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख) के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। पटवारी वेतनमान पे ग्रेड 2800 के लिए वर्ष 2007 पटवारी महाअधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी। राजस्व मंत्री ने 2800 पे-ग्रेड किए जाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो पाया है।
यह मांगें भी