छत्तीसगढ़ : महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में...
गुरुग्राम। रविवार देर रात्रि तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित इंडियन एमेच्योर...
उज्जैन। डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी स्मृति सेवा न्यास के प्रकल्प अंतर्गत आयोजित...

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा (फार्मेसी अध्ययनशाला के पाठ्यक्रमों को छोडकर) प्रथम वर्ष या सेमेस्टर में सीयूईटी एवं सीधे प्रवेश हेतु प्रवेश की तिथि में वृद्धि की जाकर प्रवेश की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित अध्ययनशाला, संस्थान या विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विद्यार्थी एमपी ऑनलाईन के माध्यम से प्रवेश एवं शुल्क जमा करा सकेंगे। इस आशय की अधिसूचना आज विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलसचिव डॉ प्रज्वल खरे के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब तक पांच हजार एक सौ से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं, जिनमें से लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से प्रवेश आवेदन एवं प्रवेश शुल्क निर्धारित समय में जमा करवाने का अनुरोध किया है।