यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में उत्तम जलवृष्टि हेतु महारूद्र अनुष्ठान किया था। आज मुख्यमंत्री ने महाकाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए षोड़ोपचार पूजन किया। पूजन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कुणाल सिंह चौहान शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारी-पुरोहितों ने पूजन सम्पन्न कराया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये मंगल की कामना की।