यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

उज्जैन। अधिक मास के चलते इस वर्ष श्री महाकालेश्वर भगवान की 10 सवारी निकलेगी। तीनों लोकों में पूजनीय बाबा श्री महाकाल की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी की प्रतीक्षा सम्पूर्ण संसार करता हैं, जब श्री महाकालेश्वर भगवान अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए निकलते हैं। भक्त भी उनकी मनमोहक छवि के दर्शन कर रोमांचित हो उठते हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, श्रावण माह की चार, अधिक माह की चार, और भाद्रपद माह की दो सवारियां मिलाकर कुल 10 सवारियों में भगवान श्री महाकालेश्वर विविध मोहक रूपों में भक्तो का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेगे।
मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता के सहयोग से 3 नवीन रथ तैयार किये गए
एक रथ पर शाही सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर श्री सप्तधान स्वरुप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेगे | रथ भेट करने वाले दानदाता ने नाम गुप्त रखने का निवेदन किया है। सम्पूर्ण रथ सागवान की लकड़ी का बना है। जिस पर गरुड़, नाग, नंदी आदि आकृतियां उकेरी गई है। यह जानकारी मंदिर के कोठारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई।