आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रुप से प्रयास करे, मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित, जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भोपाल। आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक...
भोपाल। आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक...
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स...

केंद्रीय मंत्री ज्योतीरादित्य सिंधिया ने कांग्रेंस पर निशाना साधा है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश में कांग्रेंस की सरकार के उन 15 महीनों के बारे में बात करते हुए कांग्रेंस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि जब प्रदेश में 15 महीनों तक कांग्रेस की सरकार रही थी तब उन्होंने अपने राज में वल्लभ भवन को भृष्टाचार का अड्डा बना दिया था। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के लोग कांग्रेस को सरकार में कभी न आने दें।
सिंधिया ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार के होते हुए राज्य में एक सीरियल खूब चलता था और ये 15 महीनों तक दिन रात चलते रहा। इस सीरियल का नाम था “कौन बनेगा करोड़पति” इस समय कांग्रेस अपने पसंद के लोगों को करोड़पति बना रही थी। मैं मध्यप्रदेश की जनता से यह अपील करना चाहता हूं कि जिस तरह से कौन बनेगा करोड़पति में एक डॉयलॉग था कि लॉक कर दे। उसी तरह से आप सभी कांग्रेस को मध्यप्रदेश में लॉक कर दें और चाबी चंबल में फेंक दें।
सिंधिया ग्वालियर के फूलबाग मैदान में राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रहे थे।