Madhya Pradesh : पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण – किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल
भोपाल। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
भोपाल। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खरगोन के बाद शाजापुर...

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर माखनपुरम का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कुलपति केजी सुरेश मौजूद हैं।
कुलपति डॉ .केजी सुरेश ने बताया कि विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। जिसमें स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 23 विद्यार्थियों सहित लगभग 450 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।
कुलपति प्रो.सुरेश ने बताया कि दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। एवं बीच में कोरोना काल के कारण नहीं हो पाया था। लेकिन अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में यह आयोजन होने जा रहा है । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के अपने स्वयं के परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

दो कमरों से शुरू हुआ था विश्वविद्यालय
प्रो. सुरेश ने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के बारे में बताया कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी की पुण्याई है कि दो कमरों से शुरू हुए इस विश्वविद्यालय के भोपाल सहित पांच परिसर हैं । विश्वविद्यालय के सोलह सौ अध्ययन केंद्र हैं। जिनमें लगभग दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रो. सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया बिशनखेड़ी के पास पचास एकड़ में विश्वविद्यालय का माखनपुरम परिसर बसा हुआ है। जिसमें दो अकादमिक भवन तक्षशिला एवं विक्रम शिला हैं ।
सिनेमा अध्ययन विभाग भी शुरू
विश्वविद्यालय के चार-चार मंजिला भव्य इन दो ब्लॉक में कुल दस विभाग संचालित होते हैं । उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश फिल्म फ्रैंडली राज्य के रूप में भी स्थापित हो चुका है एवं भोपाल में कई फिल्मों एवं धारावाहिकों की लगातार शूटिंग होती रहती है। यहां बहुत प्रतिभाशाली युवा एवं कलाकार हैं । उन्होंने कहा कि इसी साल विश्वविद्यालय द्वारा एक नया विभाग सिनेमा अध्ययन विभाग शुरू किया गया है । इस विभाग के खुलते ही कई सारे बड़े कलाकार भी विश्वविद्यालय में कई सेमिनार, व्याख्यान के लिए आ चुके हैं ।

परिसर में यह भी सुविधाएं