दिल्ली में फिर किसान आंदोलन की तैयारी:किसान नेता कक्काजी बोले- मप्र में विकासपुरुष और विनाशपुरुष के बीच चुनाव - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देश

दिल्ली में फिर किसान आंदोलन की तैयारी:किसान नेता कक्काजी बोले- मप्र में विकासपुरुष और विनाशपुरुष के बीच चुनाव

देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर से किसान के द्वारा घेराबंदी करने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले साल 2024 में संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली में बड़ा आंदोलन हो सकता है। यह बात राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान आंदोलन के संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवकुमार शर्मा “कक्काजी” ने कही।

उन्होंने कहा 2020 से 21 तक करीब एक साल चले किसान आंदोलन के दौरान पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी। भारत सरकार के लेटरपेड पर पांच बिंदुओं को लिखकर दिया गया था, उस लेटर के एक भी बिंदु को केंद्र सरकार ने नहीं माना। केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर 2024 के लिए हम एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार से किसान आंदोलन के साथ ही लाड़ली बहना योजना, मप्र विधानसभा चुनाव, महिला आरक्षण बिल के मुद्दें पर भी विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते कहा कि शिवराज विनाश और कमलनाथ विकास पुरुष है। मप्र में विधानसभा चुनाव विकास पुरुष और विनाशपुरुष के बीच होगा।

इन पांच बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन एक भी नहीं मानी

  • भारत के किसानों पर एक लाख 48 हजार मुकदमें बने है। जो सरकार वापस लेगी। एक भी मुकदमा वापस नहीं लिया गया।
  • बिजली बिल में कहा कि किसानों को काॅन्फिडेंस में लेंगे, बिल तो माफ कर दिया, लेकिन हमें कॉन्फिडेंस में नहीं लिया।
  • सी टू + 50 किसानों को समर्थन मूल्य एवं ऋण मुक्ति के लिए कमेटी बनाएंगे, कमेटी तो बनाई। लेकिन आज तक उस कमेटी में कोई निर्णय नहीं हुआ। कमेटी का हमने बॉयकाॅट किया है। कमेटी न संवैधानिक है और न कोई निर्णय मानने के लिए बाध्य है।
  • किसान आंदोलन के दौरान जो 750 किसान शहीद हुए प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 7 लाख रुपए नगद देना था, वो भी पूरा नहीं हुआ।

शिवराज को विनाशपुरुष और कमलनाथ को बताया विकासपुरुष

राष्ट्रीय संयोजक शिवकुमार शर्मा ने कहा मप्र में जो विधानसभा चुनाव होने वाला है वो विकासपुरुष और विनाश पुरुष के बीच में होगा। शिवराज सिंह चौहान को विनाशपुरुष बताते हुए कहा ये विनास करने में लगे है। 18 साल 7 महीने से ये कहा था। लाड़ली बहनों, किसान की चिंता नहीं की। अब याद आकर घोषणाएं कर रहे। प्रदेश की बहनें इनके लिए केवल वोट बैंक है।

कमलनाथ को विकासपुरुष बताया। उन्होंने कहा कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में विकास किया है। केवल 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने 14 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्जा माफ किया। कुछ जिले के किसानों को पहली किस्त आ गई थी। दूसरी किस्त भी आनी थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद नहीं आ पाई। शिवराज सिंह चौहान की सरकार आई तो 84 लाख किसान डिफाल्डर हो गए।

लाड़ली बहनों की चिंता चुनाव के समय क्यों?

शर्मा ने कहा प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में 18 माह से है। फिर लाड़ली बहनों की चिंता चुनाव के समय क्यों? सरकार माता-बहनों को वोट बैंक का जरिया समझ रही है। लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीना दे रहे और प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे।

महिला आरक्षण बिल स्वागत योग्य है

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल लेकर आई। हम उसका स्वागत योग्य है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं की तरक्की रुकी हुई है, ये बिल आने से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।