पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिन में दूसरी बार और 7 महीने में 8वीं बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर से देश की विभिन्न जगहों पर 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें इंटरनेशनल दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस का वर्चुअली लोकार्पण भी शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे ग्वालियर से दिल्ली रवाना होंगे।

ग्वालियर से इन विकास कार्यों की सौगात देंगे मोदी…
IIT इंदौर के एकेडमिक ब्लॉक का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी इंदौर की एकेडमिक बिल्डिंग का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। साथ ही, आईआईटी परिसर में ही प्रस्तावित हॉस्टल और अन्य बिल्डिंग्स के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा इंदौर में ही प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और उज्जैन की इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
1880 करोड़ के पांच रोड प्रोजेक्ट का भूमिपूजन
पीएम मोदी 1880 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले पांच रोड प्रोजेक्ट का भी भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा, मध्यप्रदेश से गुजर रहे 244.50 किलोमीटर लंबे दिल्ली- बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे को भी देश को समर्पित करेंगे।
1530 करोड़ के जल जीवन प्रोजेक्ट से श्योपुर के 720 गांवों को मिलेगा पानी
श्योपुर के 720 गांवों को पेयजल मुहैया कराने के लिए तीन जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट का भी भूमिपूजन किया जाएगा। तीनों प्रोजेक्ट पर करीब 1530 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। इसके अलावा, ग्वालियर समेत देश के अलग – अलग शहरों में प्रस्तावित 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी किया जाएगा।
2 लाख परिवारों काे गृह प्रवेश कराएंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने 2 लाख आवासों में 2 लाख परिवारों को गृह प्रवेश भी कार्यक्रम स्थल से पीएम मोदी कराएंगे। इससे पहले पीएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने 2 लाख आवास और शहरी योजना के तहत स्वीकृत 1355 घरों का लोकार्पण करेंगे।

170 करोड़ के दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर का लोकार्पण
केंद्र सरकार देश में पांच दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर बना रही है। इसी के तहत ग्वालियर में ट्रिपल आईटीएम के सामने 14 हेक्टेयर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण करीब 170 करोड़ रुपए से किया गया है। यहां दिव्यांग खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के मुताबिक विश्वस्तरीय संसाधनों से संबंधित खेल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
6 जगह ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
2 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शहर में बड़े व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छह ऐसे स्थान बनाए गए हैं, जहां ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। एयरबेस से लेकर मेला ग्राउंड तक 2500 जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। करीब इतना ही फोर्स मेला ग्राउंड पर अलग से लगाया गया है।
आम लोगों के लिए ऐसे रहेगा रूट
मेला ग्राउंड तक आने वाली बसों के रूट
भिंड से आने वाली बसें