आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने घोषणा की कहा कि वे अब शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लडेंगे। यह एक तरह से मेरी विदाई है। इसके पहले, उन्होंने राज्य बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की।
यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी माता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पहले ही ले लिया था, लेकिन आज मंदिर में मंत्रोचार देखकर मेरा मन भावुक हो गया, मेरे अंदर निरंतर जो भावना है, वह अटल हो गई है। मैं अब इस चुनाव को लड़ने वाली नहीं हूँ।
उन्होंने कहा, ‘इस प्रतिमा का उद्घाटन करते समय आप लोगों के मंत्रोचार के लिए मैं आप सबको धन्यवाद देना चाहती हूँ। यशोधरा ने कहा कि पित्रपक्ष में मैं अपनी मां और पिता के लिए क्या कर सकती हूँ, इस बारे में सोच रही थी। आज मैंने मां को इस प्रतिमा का अनावरण करके उसे सच्ची श्रद्धांजलि दी। मैंने उनकी ही प्रेरणा से ये फैसला किया। मैं आप सभी से प्रार्थना करती हूँ कि मेरे इस फैसले में आप सब मेरे साथ रहें। मेरी उम्र हो चुकी है और नए लोगों के लिए समय आ गया है। नई पीढ़ी को आगे लाने का समय है। यदि माँ ने रास्ता दिखाया है, तो मेरा कर्तव्य है कि मैं उस पर चलूँ।