माधवनगर पुलिस ने 6 बदमाशो को किया गिरफ्तार, इस्कान मंदिर के आस-पास डकैती डालने की थी योजना - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

माधवनगर पुलिस ने 6 बदमाशो को किया गिरफ्तार, इस्कान मंदिर के आस-पास डकैती डालने की थी योजना

उज्जैन । पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा सम्पत्ती संबंधी अपराधो में आरोपियों की धड़पकड़ कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी माधवनगर एवं टीम द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 6 आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयों से धारदार हथियार जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

8 अक्टूबर को थाना माधवनगर पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की इस्कान मंदिर के पीछे बनी झाड़ियो में कुछ लोग डकैती डालने की योजना बना रहे है जिनके पास हथियार भी है। उक्त सूचना पर से थाना माधवनगर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान इस्कान मंदिर के पीछे बनी झाड़ियो में पहुंचे जहां से 6 आरोपीयों को अवैध हथियारो के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपीयों द्वारा आस-पास के ईलाको में डकैती डालने की योजना बनाना बताया।

आरोपीयों से एक अर्टिगा कार MP 13 CD 4404, 7 मोबाईल, 3 धारदार चाकु, 1 लोहे की टामी, 1 लोहे का कटर पाना व लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया है।