MP में सीएम शिवराज का वादा, बेघर लोगों को जमीन देगी सरकार; लाडली बहनों के लिए भी एक गुड न्यूज - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

मध्य प्रदेशराजनीती

MP में सीएम शिवराज का वादा, बेघर लोगों को जमीन देगी सरकार; लाडली बहनों के लिए भी एक गुड न्यूज

CM शिवराज ने कहा, ‘जिन महिलाओं को वर्तमान में ‘लाडली बहना’ योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह बाद में यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए।’

Madhya Pradesh chunav: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर दी है। सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक बड़ा वादा किया है। सीएम ने फिर से सरकार बनने के बाद राज्य में रह रहे बेघर लोगों को जमीन देने का वादा किया है। इसी के साथ उन्होंने लाडली बहनों को भी एक गुड न्यूज दी है। सीएम ने कहा कि ‘लाडली बहना’ योजना ने घर में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है क्योंकि अब इन महिलाओं के परिवार के सदस्य उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।

सीएम शिवराज ने कहा, ‘जो लोग पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश में रह रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन दी जाएगी राज्य में बेघर लोगों को भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाए जा सके और कोई भी बिना घर के न रहे।’

सीएम शिवराज ने आगे कहा, ‘लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और घर के साथ-साथ समाज में उनके सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।’ बता दें कि ‘लाडली बहना’ योजना इसी साल मार्च में सीएम शिवराज ने शुरू की। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1,250 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। सीएम शिवराज राज्य की राजधानी में गोविंदपुरा निर्वाचन क्षेत्र में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

लाडली बहनों को भी एक गुड न्यूज
सीएम शिवराज ने कहा, ‘जिन महिलाओं को वर्तमान में ‘लाडली बहना’ योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह बाद में यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए।’ उन्होंने यह भी वादा किया कि दोबारा सत्ता में आने के बाद धीरे-धीरे उनकी सरकार इस योजना के तहत दिए जाने वाले मासिक लाभ को चरणों में बढ़ाकर 3,000 रुपए कर देगी।