औचक निरीक्षण पर भैरवगढ़ जेल पहुंचे डीजी राजेश चावला, कर्मचारियों को जल्द रुपये दिलाने की कही बात - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

उज्जैनमध्य प्रदेश

औचक निरीक्षण पर भैरवगढ़ जेल पहुंचे डीजी राजेश चावला, कर्मचारियों को जल्द रुपये दिलाने की कही बात

सार

डीजी का पदभार संभालने के बाद राजेश चावला औचक निरीक्षण करने भैरवगढ़ जेल पहुंचे। जहां उन्होंने कम्प्यूटर रुम और भोजन रूम का निरीक्षण किया।

विस्तार

डीजी का पदभार संभालने के पहली बार राजेश चावला औचक निरीक्षण पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचे। उन्होने बंदियों से चर्चा की, वहीं भोजनशाला के साथ गतिविधियों का जायजा लिया। केन्द्रीय जेल पहुंचने पर जेल अधीक्षक मनोज साहू ने उनकी अगवानी की। डीजी करीब 2 घंटे तक यहां रहे।

बताया जा रहा है कि डीजी राजेश चावला पदभार संभालने के बाद सीधे केन्द्रीय जेल पहुंच गये। औचक जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। अधीक्षक मनोज साहू ने उनकी अगवानी की। डीजी ने कम्प्यूटर शाखा का जायजा लिया और भोजनशाला देखने पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन टेस्ट किया। उन्होने बंदियों से चर्चा कर उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियां, बुनाई कार्य, कम्बल निर्माण के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। जेल प्रशासन द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के साथ सुधार के लिये किये जा रहे कामों की प्रशंसा की।

निरीक्षण के बाद भोपाल रवाना होने से पहले उनसे मिलने के लिये जेल कर्मचारी पहुंचे और बताया कि कुछ माह पहले हुए जीपीएफ/डीपीएफ घोटला के बाद से उन्हें अब तक उनकी जिंदगीभर की कमाई नहीं मिल पाई है। पूर्व में जांच के दौरान और शासन द्वारा खातों में राशि डालने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन राशि के इंतजार में कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, अब तक राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनकर शीघ्र निराकरण कराने की बात कहीं।