पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी और सिद्धार्थ तिवारी ने भी आज थाम लिया भाजपा का दामन - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

मध्य प्रदेशराजनीतीहोम

पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी और सिद्धार्थ तिवारी ने भी आज थाम लिया भाजपा का दामन

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तक भी दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। चुनाव से पहले आज कांग्रेस को एक और झटका लगा। कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी और पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा कार्यलय में दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थ प्रदेश के युवा नेता हैं। और इनके पीछे एक राजनेतिक विरासत है। वहीं फुंदरलाल चौधरी अनुभव की फैक्ट्री में पके हैं। हम इन दोनो का भाजपा में स्वागत करते हैं।

पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने कहा कि टिकट की लालच से भाजपा में नहीं आया हूं बल्कि काम काज से प्रभावित होकर यहां आया हूं। हमारी कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं होती है। सर्वे में मेरा पहला नाम था पर मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मेरे पास पैसा नहीं है। चौधरी बुंदेलखंड की गुन्नौर विधानसभा सीट से आते हैं और दलित समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में एक महीने का समय भी नहीं बचा है। 17 नंवबर को चुनाव होने है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।