पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई सांप की जान - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

मध्य प्रदेशहोम

पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई सांप की जान

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक सांप के साथ देखा जा सकता है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक सांप ने कीटनाशक पी लिया था। जिसकी वजह से वो बेहोश हो गया। ये कीटनाशक पेस्टीसाइड नामक का बताया जा रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो इसके पीने से सांप की जान भी जा सकती थी। लेकिन अतुल शर्मा नाम के एक पुलिसकर्मी ने सांप के मुंह में CPR देकर उसकी जान बचा ली।

सीपीआर का अर्थ ‘Cardiopulmonary Resuscitation’ होता है। ये एक तरह का इमर्जेंसी प्रोसीजर होता है। इसके जरिये जान बचाई जा सकती है। जब दिल अचानक से धड़कना बंद कर दे, तो सीने को दोनों हाथों से दबाकर और मुंह से मुंह सटाकर मरीज को आर्टीफिशियली ऑक्सीजन सप्लाई दिया जाता है।