उज्जैन : 29 अक्‍टूबर से महाकालेश्वर मंदिर में आरती के समय में होगा बदलाव - Samacharline.com

उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश, उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम...

उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर, धामी सरकार के कार्यकाल में खुले 03 राजकीय नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटों की हुई बढ़ोत्तरी

सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में...

डेनमार्क में CSIT कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी भारतीय बॉक्सिंग की उपलब्धियों की गूंज, डॉ. राकेश मिश्र ने CSIT अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ एवं महासचिव वोल्फगैंग बुर्घार्ड्ट को भेंट की प्रो बॉक्सिंग लीग सीज़न-1 की विशेष पुस्तक

आल्बोर्ग (डेनमार्क), 15 अक्टूबर 2026। इंडियन...

उज्जैनधर्मं/ज्योतिषहोम

उज्जैन : 29 अक्‍टूबर से महाकालेश्वर मंदिर में आरती के समय में होगा बदलाव

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा। 29 अक्‍टूबर 2023 रविवार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की 3 आरतियों में परिवर्तन होगा। जिसमें प्रातः होने वाली द्दयोदक आरती 07:30 से 08:15 तक, भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 06:30 से 07:15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 04 से 06 बजे तक, सायंकालीन पूजन सायं 05 से 05:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।

मंदिर में 10 नवंबर को धनतेरस पर्व मनाया जायेगा

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जावेगा। जिसमें श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्‍सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जावेगा। इसके अतिरिक्‍त मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्‍वर का अभिषेक पूजन किया जावेगा।

12 नवंबर 2023 कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जावेगा तथा इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान जी का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा, जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। 12 नवंबर 2023 रविवार को ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः 07:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जावेगा। सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जायेगा ।