ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी
WIPO की PCT रैंकिंग में...
WIPO की PCT रैंकिंग में...
सम्राट विक्रम विवि एलुमनाई एसो.एवं पंडित...
इंदौर में आयोजित आम आदमी पार्टी...

टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 2 दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म को उम्मीद से अच्छी ओपनिंग मिली थी। दूसरे दिन फिल्म फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ यह दूसरे दिन की लिस्ट में सिर्फ पठान से पीछे है। टाइगर 3 ने पहले ही दिन सलमान खान के कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि गदर 2, पठान और जवान की तरह सलमान खान की फिल्म भी साल 2023 की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। कटरीना कैफ, सलमान खान की जोड़ी के साथ शाहरुख और ऋतिक का कैमियो दर्शकों को पसंद आ रहा है।
टाइगर 3 फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कई फिल्मों को मात देकर दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। ‘बाहुबली 2’ ने 40.25 करोड़, ‘गदर’ ने 38.7 करोड़, ‘टाइगर जिंदा है’ ने 36,54 करोड़, ‘जवान’ ने 30.5 करोड़, ‘बजरंगी भाईजान’ ने 27.05, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 25.57 करोड़ और ‘पठान’ ने 25.5 करोड़ के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।