यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर को मतदान दिवस पर कोठी के समीप मिट्टी परीक्षण शाला के पिंक मतदान केन्द्र क्रमांक-204 में सपरिवार लाइन में लगकर मतदान किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, उनके पिता सत्येंद्रदेव सिंह और उनके सुपुत्र स्वास्तिक सिंह ने मतदान किया। साथ ही लाइन में लगकर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

पिंक मतदान केन्द्र क्रमांक-204 पर महिलाओं ने कलेक्टर, एसपी, सीईओ आदि को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। महिला कर्मचारियों ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पिंक मतदान केन्द्र बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया। कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने पीठासीन अधिकारी डॉ.फरहीन सय्यद एवं पीठासीन अधिकारी 1, 2, 3 आदि को अच्छे कार्य की शुभकामना दी और पीठासीन अधिकारी एवं पी-1, पी-2, पी-3 ने मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ ने सबको मतदान करने की अपील की।