उज्जैन : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन कर्मचारीयों को निलंबित किया - Samacharline.com

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन कर्मचारीयों को निलंबित किया

विधानसभा निर्वाचन 2023 में चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने तीन कर्मचारीयों को निलंबित किया। कलेक्टर ने नसीरउद्दीन प्राथमिक शिक्षक कन्या उमावि महिदपुर, राजेंद्र गवली परीक्षण सहायक कृषि विज्ञान केंद्र और कमलेश व्यास माध्यमिक शिक्षक उमावि खरसोदखुर्द को निलंबित किया है।

इसके अलावा सात कर्मचारीयों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर ने नलिनी पाटूलिया प्राध्यापक पीठासीन, कृष्ण चोबे शिक्षक मतदान अधिकारी, सुपितल्यार कालीरावन शिक्षक पीठासीन, संजीव गुप्ता शिक्षक पीठासीन, अमित शिंदे शिक्षक मतदान अधिकारी, रघुनाथ सूर्यवंशी उप यंत्री पीठासीन, पीरूलाल परमार शिक्षक मतदान अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं।

कलेक्टर ने कहा की अधिकांश कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करते हुए चुनाव कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। जिले का मतदान प्रतिशत 78.66% रहा है।