उज्जैन में मनेगा राहगीरी का आनंद उत्सव - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन में मनेगा राहगीरी का आनंद उत्सव

rahagiri-aayojan

जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम, उज्जैन विकास प्राधिकरण अन्य शासकीय विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं की संयोजन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन के विभिन्न कार्यक्रम 14 जनवरी मकर सक्रांति की प्रात: तरणताल चौराहे से कोठी तक आयोजित होंगे।

इसमें भारतीय संकृति से जुड़े प्राचीन खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम का प्रदर्शन होगा। भारतीय संस्कृति से जुड़े प्राचीन खेलों जैसे- अंटी, रस्सीकूद, बोहरा दौड़, सितोलिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें हरियाणवी मालवी नृत्य, गुजराती गरबा, इसके अतिरिक्त कथा सागर, अखाड़ा प्रदर्शन, एरोबिक, मलखंब प्रदर्शन, योग, बॉडी बिल्डिंग, पंजा कुश्ती आदि का प्रदर्शन होगा।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक लेकर इस आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस संबंध में राहगीरी आनंदोत्सव के भव्य आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक को नोडल अधिकारी बनाया है। इनके सहयोग के लिए एसडीएम ग्रामीण अर्थ जैन को बनाया है।