यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

महाकाल मंदिर के भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बाबा महाकाल के दर्शन करने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पहले नंदी हॉल और चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए, उसके बाद वह परंपरागत वेशभूषा में बाबा महाकाल के गर्भ गृह में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया। इस दौरान पंडित अजय गुरु द्वारा पूजा अर्चन करवाया गया।
बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने मीडिया से कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने वाला है। यह उत्सव सानंद संपन्न हो ऐसी कामना करने में बाबा महाकाल के दरबार में आया था।