छात्रों की गूंज: भीड़ से आगे निकला सियासी संदेश, पर असर का पैमाना अभी बाकी
इंदौर (अक्षय जैन)। राहुल गांधी के...
इंदौर (अक्षय जैन)। राहुल गांधी के...
Mumbai is being Rebuilt. India is...

भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही इससे जुड़े कई स्कैम शुरू हो गए हैं। कहीं WhatsApp यूजर्स को इस आयोजन में VIP एंट्री के नाम पर चूना लगाया जा रहा है तो कहीं फर्जी प्रसाद की बिक्री शुरू हो गई है। यही नहीं, राम मंदिर के लिए दान लेने के नाम पर कुछ फेक वेबसाइट्स और ऐप्स भी तैयार किए गए हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और अन्य चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर राम मंदिर अयोध्या के नाम के साथ ऐसे प्रसाद की बिक्री हो रही है, जिसका अयोध्या या राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है। अयोध्या प्रसाद के नाम पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स लड्डू-पेड़े बेच रहे हैं और कुछ वेबसाइट्स तो फ्री प्रसाद देने के नाम पर केवल इंटरनेट यूजर्स का पर्सनल और सेंसिटिव डाटा चोरी कर रही हैं।
WhatsApp मेसेज और APK फाइल के साथ दावा किया जा रहा है कि यूजर को मंदिर में VIP दर्शन और 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्कैमर्स कई फेक ऐप्स और वेबसाइट्स सेटअप करते हुए इंटरनेट यूजर्स को चूना लगाने की कोशिश में जुटे हैं।
बुकिंग के वक्त भी रहें सतर्क
अगर आप राम मंदिर ट्रस्ट में दान करना चाहते हैं या फिर अयोध्या आने के लिए होटल बुकिंग कर रहे हैं, तब भी सावधान रहना होगा क्योंकि कई फेक ऐप्स और वेबसाइट्स फर्जी बुकिंग दे रही हैं और दान ले रही हैं। दान लेने के लिए वॉट्सऐप, सोशल मीडिया व अन्य मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई फर्जी QR कोड भेजे जा रहे हैं, इनपर भरोसा ना करें।
होटल बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स या फिर Holy Ayodhya ऐप की मदद लें। दान करने के लिए आप https://srjbtkshetra.org/ आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।