सीबीएसई इसी साल से दो बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू करेगा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशहोम

सीबीएसई इसी साल से दो बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू करेगा

cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) इसी साल से दो बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू करेगा। यानी अकादमिक सत्र 2024-25 पहला बैच होगा, जिसके विद्यार्थियों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा।

इस साल जो विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा में आएंगे, उन्हें अपनी पहली बोर्ड परीक्षा देने का मौका इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर 2024 में मिल सकता है। इसके बाद उनकी दूसरी बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में होगी। दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों का बेस्ट स्कोर ही लिया जाएगा। बेस्ट स्कोर के आधार पर रिजल्ट की मेरिट बनेगी। नया सत्र शुरू होने से पहले साल में दो बार परीक्षा का पूरा खाका तैयार हो जाएगा।