आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत सोलर पैनल के जरिये एक करोड़ परिवारों को हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इस योजना से सालभर में 18 हजार रुपये की बचत होगी। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी। मुफ्त सौर बिजली के इस्तेमाल और बची हुई बिजली वितरण कंपनियों को बेचने से परिवारों को सालाना 15 से 18 हजार रुपये तक की बचत होगी। यह योजना इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग में भी सहायता करेगी। इसके अलावा सौर इकाइयों की आपूर्ति एवं स्थापना के लिए बड़ी संख्या में विक्रेताओं के लिए उद्यमशीलता के अवसर और तकनीकी कौशल वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।