IND VS ENG: दूसरे टेस्ट मैच में भारत की हुई जीत, 106 रनों से इंग्लैंड को दी मात - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

IND VS ENG: दूसरे टेस्ट मैच में भारत की हुई जीत, 106 रनों से इंग्लैंड को दी मात

IND VS ENG

भारत बनाम इंग्लैंड ( IND VS ENG ) के बीच टेस्ट सीरीज मैच इंग्लैंड के सामने भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन हैदराबाद में टीम इंडिया की हुई हार बदला आज ले लिया गया है। रोहित शर्मा की टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सीरीज के चौथे दिन में बेन स्ट्रोक्स की टीम जीत को मिठाई चखने में नाकाम रही।

टीम इंडिया ने जीता मैच

टीम इंडिया ने  109 रनों से मैच जीत लिया. अब पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी को खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 109 रनों से मैच जीत लिया। वहीं इंग्लिश टीम भारतीय टिम के स्पिनर्स के सामने अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रही।

बुरी तरह फसी इंग्लैंड

भारतीय सरजमीन पर टीम का जादू सभी ने आखिर कार देख ही लिया। भारतीय टीम के स्पिनर्स के आगे इंग्लैंड की टीम का जादू नहीं चल पाया। अश्विन ने बेन डकेट को आउट किया और उसके बाद अक्षर ने दूसरे दिन रेहान अहमद को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. ऑली पोप का बड़ा विकेट अश्विन के हाथों में लगा, वो 23 रन बना पाए. जो रूट भी 16 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए।