नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

मध्य प्रदेश ( Kamal Nath News) में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। सूत्रों का तो दावा यहां तक है इस बात पर मंथन चल रहा है कि ज्वाइनिंग का फॉर्मूला क्या रहेगा. सूत्रों ने ये भी कहा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हांलाकि पिछले दिनों कमलनाथ ने बीजेपी में जाने के कयासों को खारिज कर दिया था।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारीके अनुसार पूर्व सीएम के भाजपा ज्वाइनिंग फॉर्मूले पर मंथन जारी है। बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने के लिए न सिर्फ उनका नाम बल्कि उनके बेटे का नाम भी सामने आ रहा है। दगरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से कमलनाथ को पीसीसी चीफ के पद से हटा दिया था। जिसके बाद से ही इस बात पर कयास लगना शुरु हो चुके थे कि क्या अब कमलनाथ भाजपा का हाथ थाम सकते हैं?
भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर इस समय सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मार्च माह में कमलनाथ भाजपा का दामन थाम सकते है। बताया जा रहा है कि न सिर्फ कांग्रेस पार्टी से पूर्व सीएम( kamalnath) इस लिस्ट में कई अन्य नेताओं के भी नाम शामिल हैं। सूत्रों की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेताओं से भाजपा से संपर्क बनाना शुरु कर दिया है।