उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह से लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन...
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन...
चंडीगढ़, 16 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनि जयंती के अवसर पर शनिवार को...
देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में...

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah On CAA ) ने 10 फरवरी को CAA नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और इसे लागू भी कर दिया जाएगा। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि गृह मंत्री ने पिछले साल CAA को लेकर बयान जारी करते हुए कहा था कि सीएए को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक गृह मंत्री ने CAA को लेकर कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा. इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है.”
गृह मंत्री ने इस दौरान विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का वादा कांग्रेस का है. उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था. उस दौरान वे सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी.”
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि ह चुनाव विकास के खिलाफ भ्रष्टाचार के बारे में है. उन्होंने कहा, “यह चुनाव I.N.D.I.A बनाम NDA के बारे में नहीं है. यह भ्रष्ट शासन बनाम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के बारे में है. यह चुनाव उन लोगों के बारे में है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित करना चाहते हैं, बनाम उनके बारे में जो विदेश नीति के नाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते हैं.”