Farmer Protest : शंभू बॉर्डर पार कर दिल्ली कूच करने की कोशिश में किसान - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशहोम

Farmer Protest : शंभू बॉर्डर पार कर दिल्ली कूच करने की कोशिश में किसान

Farmer Protest Live Update: मंगलवार किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की।  जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

‘दूर रहने की अपील के बावजूद, बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे युवा’

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड से दूर रहने की अपील के बावजूद, कई युवा पीछे नहीं हटे और बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे का बैरिकेड तोड़ दिया और उसे घग्गर नदी के पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े। और बाद में पुलिस ने आंसू गैस का गोला गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

किसानों को रोकने के लिए लगाई गई कटीले तार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। और दिल्ली की तीन सीमाओं – सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर दंगा-रोधी वर्दी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अत्यधिक संख्या में तैनात किया गया है।

उन्हें रोक नहीं पाएंगे बैरिकेड – किसान

वहीं दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग के बारे में बात करते हुए, किसानों ने कहा कि ये उपाय उन्हें रोक नहीं पाएंगे क्योंकि वे आधे घंटे में बैरिकेड तोड़ देंगे