“तीसरे टर्म में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत”- पीएम मोदी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशहोम

“तीसरे टर्म में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत”- पीएम मोदी

पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में कहा कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। पीएम मोदी यूएई की यात्रा पर गए हुए हैं और मंगलवार 13 फरवरी को पीएम मोदी अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम में पीएम मोदी के स्वागत में ‘अहलन मोदी’ कार्यक्रम हुआ।

पीएम मोदी ने यह कहा

इस मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी का वादा करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा, “हर भारतीय की क्षमता में मेरे विश्वास के कारण मैंने गारंटी दी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी करने की गारंटी।”

पीएम मोदी की घोषणा

पीएम ने घोषणा की है कि बहुत जल्द ही यूएई में भी यूपीआई सिस्टम चालू हो जाएगा और जिस तरह से भारत में लोगों को यूपीआई सर्विसेज मिल रही हैं, वैसी ही सुविधाएं यहां भी मिल पाएंगी। लोगों के लिए ट्रांजेक्शन करना बेहद आसान होगा। दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जुड़ने से फिनटेक में एक नए युग की शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूएई अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और सातवां सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने कहा, “दोनों देश जीवन सुगमता और व्यापार सुगमता पर साझेदारी कर रहे हैं.”