पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

झारखंड: अगर आप भी सरकारी नौकरी के तलाश में है। ये ख़बर आपके लिए ही है। बता दें, कि झारखंड हाई कोर्ट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, झारखंड हाई कोर्ट में कई असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.jharhandhighcourt.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। और याद रहे कि आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी झारखंड से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 22 मार्च है।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह भर्ती अभियान झारखंड हाई कोर्ट, रांची में असिस्टेंट पद के लिए 55 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
वहीं उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर पर टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
बता दें, कि इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, और अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मामले में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, बीसी-I के मामले में 37 वर्ष और बीसी- II श्रेणी के 38 वर्ष होनी चाहिए। वहीं 1 जनवरी, 2024 तक महिला (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II) और एसटी और एससी वर्ग (पुरुष और महिला दोनों के लिए) के मामले में 40 वर्ष होने चाहिए।
वहीं इन भर्ती में ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I, बी.सी.-II और अनरिजर्वड कैटेगरी के लिए परीक्षा शुल्क ₹500 रुपये हैं। साथ ही, एससी और एसटी कैटेगरी वालों के लिए ₹125 है।