दिल्ली : BJP का 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, बनेगा 2024 फतह का प्लान - Samacharline.com

उत्तराखंड : बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न

उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट...

उत्तरकाशी : मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य...

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

देशराजनीतीहोम

दिल्ली : BJP का 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, बनेगा 2024 फतह का प्लान

दिल्ली : 17 फरवरी और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव है। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समापन भाषण और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय उद्बोधन होंगे, जो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को गियर अप करने और चुनावी लाइन देने के लिहाज से होगा। इस बैठक में देश भर से लगभग 11500 बीजेपी नेता प्रतिभागी भाग लेंगे, जो चुनावी प्रचार की रणनीति तय करेंगे और एक साथ संदेश देंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 370 सीट और एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए दिल्ली में 11500 वरिष्ठ बीजेपी नेता बैठक में बुलाए गए हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी एक आंतरिक लोकतांत्रिक पार्टी है, इसलिए रेगुलर बैठक करना हमारे डीएनए में है और इसलिए हम हर समय राष्ट्रीय बैठक करते हैं। प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अलावा बीजेपी अक्सर हर लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अधिवेशन करती है, जो 2014, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी कर चुके हैं.

दिल्ली : जेपी नड्डा के भाषण से अधिवेशन शुरू होगा

राष्ट्रीय अधिवेशन, बीजेपी की सबसे बड़ी बैठक में पीएम मोदी और केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्य मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, एमपी और एमएलए, सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिकाओं, जिलों, महामंत्री और मंडल अध्यक्ष तक शामिल होंगे।