पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

रिचर्ड वर्मा भारत दौरा : संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रबंधन और संसाधन राज्य उप सचिव रिचर्ड वर्मा 18 से 23 फरवरी भारत और अन्य देशों का दौरा करेंगे. अपने इस दौरे में वे सबसे पहले 18 फरवरी को भारत आएंगे. इसके बाद वे पड़ोसी देश मालदीव और श्रीलंका जाएंगे.
बता दें कि अमेरिकी उप विदेश मंत्री 18 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान वे प्रौधोगीकी, आर्थिक विकास और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर अमेरिका और भारत के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्यमियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि प्रबंधन और संसाधन राज्य के उप सचिव रिचर्ड आर वर्मा भारत, श्रीलंका और मालदीव तीनों देशों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग को मजबूत करने के लिए 18 से 23 तक इन देशों की यात्रा करेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा दिये गए बयान में यह भी कहा गया है कि उनकी ये यात्रा एक खुले, स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र के लिए अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी.
बता दें कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार 17 फरवरी को जर्मनी में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की. बैठक के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. ये बैठक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर हुई थी . एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया X (एक्स) पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ब्लिंकन के साथ बैठक प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर केंद्रित थी.