भारत VS इंग्लैंड : 434 रन से भारत ने जीता तीसरा टेस्ट मैच, 2-1 से आगे टीम इंडिया - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
खेल/क्रिकेटदेशहोम

भारत VS इंग्लैंड : 434 रन से भारत ने जीता तीसरा टेस्ट मैच, 2-1 से आगे टीम इंडिया

राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में भारत ( IND VS ENG ) ने तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंग्लैंड को भारी मात दी है।  557 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी महज 122 रन पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में यशस्वी जायसावल ने कमाल की बल्लेबाजी की और लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक लगाया था। वहीं सरफराज खान और शुभमन गिल ने भी भारत को दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 440 रन तक पहुंचाने में अर्धशतक लगाकर योगदान दिया था। जिसकी वजह से भारत इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य देने में सफल रहा। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 122 रनों पर ही ढेर हो गई।https://samacharline.com/?p=283572&preview=true

गेंदबाजी के हीरो रवींद्र जडेजा

सीरीज के तीसरे मैच में गेंदबाजी के  हीरो रवींद्र जडेजा रहे। जडेजा ने  12.4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर 5 बल्लेबाजों के पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अब भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 122 पर आउट करते हुए 434 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड हासिल कर ली।

यशस्वी जायस्वाल ने मचा दी धूम

इस मैच में भी यशस्वी का यश कायम रहा। कल रिटायर्ड हर्ट होकर जायसवाल 104 पर लौटे थे और आज वहीँ से अपनी पारी शुरू करते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की और दोहरा शतक जमा दिया। इस शानदार पारी को खेलते हुए जायस्वाल ने छक्कों की बारीश कर डाली। बता दें कि मैच के दौरान उन्होनें कुल 12 छक्के जड़े। एंडरसन को उन्होंने 3 छक्के लगातार जड़े। कुलदीप 27 पर आउट हो गए लेकिन सरफराज ने बेहतरीन बैटिंग की।

सरफराज ने लगातार दूसरी पारी में फिफ्टी जड़ी और 68 रन की नाबाद पारी खेली। जायसवाल ने नाबाद 214 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन पर घोषित करते हुए इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य देकर खेलने के लिए बुलाया गया।

तीसरे सीरीज में भारत की बढ़त

सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने 2-1 से टीम इंग्लैंड से बढ़त बना ली है।  हैदराबाद टेस्ट को 28 रन से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में शानदार वापसी की और 106 रन से मुकाबला अपने नाम किया। सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला गया। इस मैच में भारत ने 434 रन के बड़े अंतर से इंग्लैंड की बैजबॉल की हवा निकाल दी। अब सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।