कमलनाथ को मिला छिंदवाड़ा की जनता का समर्थन, अब क्या फैसला लेंगे MP के पूर्व CM? - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशराजनीतीहोम

कमलनाथ को मिला छिंदवाड़ा की जनता का समर्थन, अब क्या फैसला लेंगे MP के पूर्व CM?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। धीरे धीरे सभी दिग्गज नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। सियासी रूझानों के अनुसार, कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले नेताओं में अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है।

यही नहीं, सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ के साथ साथ उनके बेटे नकुनलाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन ख़बरों पर कमलनाथ की ओर से कोई मुहर नहीं लगी है। लेकिन छिंदवाड़ा की जनता कमलनाथ के कमल का हाथ थामने की ख़बरों का समर्थन करती नजर आई है।

 छिंदवाड़ा की जनता ने दी राय

कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों से छिंदवाड़ा की जनता राजी नजर आ रही है। छिंदवाड़ा की जनता अपनी राय देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के कारण छिंदवाड़ा में विकास के कार्य रुक गए थे। लेकिन अगर अब कमलनाथ बीजेपी में जाते है तो छिंदवाड़ा में विकास के कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जो काम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते शुरू किए थे वो पूरे नहीं हो पाए थे। लोगों का मुख्य मुद्दा छिंदवाड़ा के विकास को लेकर है। वहीं लोगों का यही मानना है कि अगर कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये छिंदवाड़ा के हित में होगा।

अभी बात नहीं हुईलेकिन सभी को पता चल जाएगा.

इसी बीच कमलनाथ ने इन ख़बरों पर जवाब दिया है कि ऐसा होगा तो सभी को पता चल जाएगा, लेकिन अभी उनकी किसी से बात नहीं हुई है। बता दें कि इससे पूर्व भी उनकी ओर से एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होनें पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि ऐसा अगर कुछ होता है तो सबसे पहले आपको ही बताऊंगा।